केरल की एक महिला सहित चार पर्यटक आखिरी नौका छूट जाने की वजह से पूरी रात मंगलुरु के पास सेंट मैरी द्वीप पर बिना खाना पानी फंसे रहे। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मंगलुरु. केरल की एक महिला सहित चार पर्यटक आखिरी नौका छूट जाने की वजह से पूरी रात मंगलुरु के पास सेंट मैरी द्वीप पर बिना खाना पानी फंसे रहे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोच्चि के रहने वाले जस्टिन (34), शीजा (33), जोश (28), हरीश (17) शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मालपे तट विकास समिति की नौका से सेंट मैरी द्वीप पर गए थे। वहां जाने के बाद वे पास के द्वीप पर चले गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीच पानी बढ़ने के साथ आखिरी नौका करीब पौने सात बजे लौट आई, लेकिन चारों समय पर वहां नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने बताया कि पर्यटकों ने पूरी रात बिना भोजन के अकेले बिताई और रविवार सुबह साढ़े सात बजे नौका पहुंचने के बाद ही उनकी वापसी सुनिश्चित हो सकी।

हालांकि, सुबह नौका चालक ने चारों को देखने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने उनके पहचान पत्र और टिकटों आदि की जांच की और फिर इसके बाद केरल में उनके साथियों से संपर्क कर उनकी पहचान सुनिश्चित की।

उडुपी की पुलिस अधीक्षक निशा जेम्स ने बताया कि घटना से सेंट मैरी द्वीप के लिए नौकाओं का परिचालन करने वाले संचालक की लापरवाही का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा मालपे तट विकास समिति से इस पर जवाब तलब किया जाएगा।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)