गुजरात में हेराफेरी की बड़ी घटना सामने आई है। जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल पुलिस ने ऐसी तीन महिलओं को पकड़ा है जो अपने शरीर में 516 शराब की बोतले बाधकर जा रहीं थी। पुलिस भी इन महिलाओं की इस हरकत से हैरान है।

सूरत. गुजरात में हेराफेरी की बड़ी घटना सामने आई है। जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल पुलिस ने ऐसी तीन महिलओं को पकड़ा है जो अपने शरीर में 516 शराब की बोतले बाधकर जा रहीं थी। पुलिस भी इन महिलाओं की इस हरकत से हैरान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने इस तरह महिलओं को पकड़ा
दरअसल, सोमवार के दिन सूरत पुलिस ने परवत पाटिया इलाके से तीन महिलाओं को पकड़ा है। तीनों रिक्शे में सवार होकर अवैध तरीके से शराब ले जा रहीं थी। जैसी उनका यह ऑटो एक गली में पहंचा तो पुलिस को इन पर शक हुआ और उसको रुकवा लिया। जब जांच की गई तो पता चला कि इन शातिर महिलाओं ने अपने शरीर में शराब की बोतलों को छिपाकर रखा था।

इतने रुपए की बताई जा रही है पकड़ी गई शराब
पुलिस ने इन तीन महिलों के पास से करीब 25 हजार रुपए की शराब बरामद की है। महिलाएं तो पकड़ा गईं हैं, लेकिन मौके से रिक्शा वाला भाग निकला। अब पुलिस इस रिक्शे वाली की तलाश कर रही है। क्योंकि उनको शक है कि यह ऑटो चालक कहीं अवैध शराब की सप्लाई तो नहीं करता है।