गुजरात के अहमदाबाद जिले के तगाड़ी गाँव के पास शनिवार तड़के एक खड़े ट्रक में कार के टकराने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद जिले के तगाड़ी गाँव के पास शनिवार तड़के एक खड़े ट्रक में कार के टकराने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धंधुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार सूरत से सारंगपुर जा रही थी, जो कि बोटाद जिले का एक तीर्थ स्थल है। कार ने आज तड़के धंधुका-बरवाला रोड पर एक ट्रक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)