हिमाचल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की महिला को एक नाबालिग बच्चे से प्यार हो गया। वह लड़के पर शादी करने का दवाब बना रही है।

बिलासपुर. हिमाचल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की महिला को एक नाबालिग बच्चे से प्यार हो गया। वह लड़के पर उसके साथ शादी करने और उसके साथ भागने का दवाब बना रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे ने महिला की करतूत अपने पिता को बताई
दरअसल, यह अनोखा मामला बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में सामने आया है। जब नाबालिग युवती की हरकतों से परेशान हो गया तो उसने अपनी पीड़ा अपने पिता को बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाकर महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।

एक साल से महिला नाबालिग से कर रही है छेड़छाड़
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला की उम्र 25 साल है। जबकि हमारा बेटा 17 साल का है और वो अभी 12वीं में पढ़ता है। युवती के बार-बार परेशान करने के चलते में उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है। वह आए दिन बेटे के साथ पिछले एक साल से छेड़छाड़ कर रही है। जब कभी वो बच्चे को अकेला देखती है तो उसके साथ गंदी हरकतें करने लगती है। उसको जरा सी भी शर्म नहीं आती है।