उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगा नहाने की तीन सगी बहनें एक साथ डूब गईं। अभी तक उनको कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर रखा है।

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगा नहाने की तीन सगी बहनें एक साथ डूब गईं। अभी तक उनको कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर रखा है। वहीं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखते ही देखते वह लोगों के सामने डूब गईं...
दरअसल, यह दुखद हादसा हरिद्वार के रायवाला थाना क्षेत्र के गीता कुटीर घाट के पास हुआ। जहां रविवार को नहाने के दौरान युवतियां पानी के तेज बहाव में डूबने लगी। उनको लोगों ने डूबता देख बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह उन्हें नहीं बचा सके। उनकी आंखों के सामने तीनों बहनें बह गईं।

यह भी पढ़ें-Jharkhand: नदी में पानी भरने गए थे 7 बच्चे, तेज धार में बह गए, बारिश में चाल धंसने से मां-बेटी की जान गई

हरियाणा से परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आईं थीं...
बता दें कि तीनों बहने एक दिन पहले यानि शनिवार को ही हरियाणा के सोनीपत से अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने के लिए आई थीं। बताया जाता है कि जिस वक्त वह गंगा में नहा रहीं थीं उस दौरान उनके परिजन वहां पर नहीं थे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों ने कई घंटे उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।

Manish Gupta Case: SIT ने 6 दिन बाद होटल में सीन री-क्रिएट किया, सवालों के आगे कर्मचारियों के छूटे पसीने