उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttrakhand Assembly Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। अब तक सीएम फेस से लेकर प्रत्याशियों की घोषणा तक में सबसे आगे खड़ी है। मंगलवार को पार्टी ने 18 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। AAP के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके जानकारी दी है। 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttrakhand Assembly Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। अब तक सीएम फेस से लेकर प्रत्याशियों की घोषणा तक में सबसे आगे खड़ी है। मंगलवार को पार्टी ने 18 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। AAP के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मोहनिया ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। इस सूची में रायपुर विधानसभा से नवीन प्रिशाली और थराली विधानसभा सीट से घाट आंदोलन के नेता गुड्डु लाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अब तक आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इससे पहले 7 जनवरी को पहली सूची में 24 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दूसरी सूची में इन नेताओं को टिकट दिया...

  1. गुड्डू लाल - थराली(SC)
  2. सुमंत तिवारी - केदारनाथ
  3. अमेन्द्र बिष्ट - धनौल्टी
  4. नवीन पिरशाली - रायपुर
  5. रविन्द्र आनंद - देहरादून कैंट
  6. त्रिलोक सिंह नेगी - टिहरी
  7. राजू मौर्य - डोईवाला
  8. ममता सिंह - ज्वालापुर (SC)
  9. मनोरमा त्यागी - खानपुर
  10. गजेंद्र चौहान - श्रीनगर
  11. अरविंद वर्मा - कोटद्वार
  12. नारायण सुराड़ी - धारचूला
  13. प्रकाश चंद्र उपाध्याय - द्वाराहाट
  14. तारा दत्त पांडेय - जागेश्वर
  15. सागर पांडेय - भीमताल
  16. डॉ. भुवन आर्य -नैनीताल (SC)
  17. जरनैल सिंह काली - गदरपुर
  18. कुलवन्त सिंह (किच्छा)

Scroll to load tweet…

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। आप यहां विधानसभा क्षेत्रवार घोषणा पत्र भी तैयार करवा रही है, ताकि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से हल कराया जा सके। पार्टी ने राज्य में बड़े चुनावी वादे भी किए हैं। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जल्द ही पार्टी अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि सबसे पहले प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक करेंगे, जिससे उम्मीदवार जनता के बीच जा सकें।

Uttarakhand Election 2022 : अब अरविंद केजरीवाल का जवानों से वादा, कहा - सरकार बनी तो करेंगे ये काम

Punjab Election 2022 : AAP का सीएम फेस फाइनल, इस नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का प्लान, इस वजह से अटका ऐलान