इस शादी में मंडप भी सजेगा। जयमाल भी होगा और फेरे भी। मगर यह दुल्हन यह सब खुद के साथ करेगी। इसमें कोई दूल्हा नहीं होगा। यह अनोखी शादी गुजरात में हो रही है।

नई दिल्ली। गुजरात से एक अनोखी खबर आई है। एक लड़की खुद से शादी रचाने जा रही। यह अनोखा विवाह करने का ख्याल वडोदरा की 24 साल की क्षमा बिंदु को आया है। सोशल मीडिया पर वह जबरदस्त ट्रेंड में है। शादी 11 जून को होगी। यह संभवत: इस तरह की पहली शादी हो रही है। क्षमा का दावा है कि यह गुजरात की पहली सेल्फ मैरिज यानी सोलोगैमी होगी। इस शादी में क्षमा दुल्हन के जोड़े में मंडप में बैठेगी। जयमाल भी होगा और फेरे भी। मगर वह यह सब खुद के साथ करेगी। इसमें कोई दूल्हा नहीं होगा। शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग हो चुकी है और यह गोवा में मनाया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद के साथ करने जा रही शादी, मगर पूरी तैयारी एक दुल्हन की तरह हुई
क्षमा के फैसले से हर कोई हैरान है। फैसला कर लिया तो सभी को मानना पड़ा। माता-पिता को भी। वैसे क्षमा ने इस शादी के लिए पूरी तैयारी की हुई है। वैसे ही, जैसे दूसरी लड़कियां अपनी शादी के लिए करती हैं। लहंगा खरीदना, जेवर बनवाना, मंडप में बैठना, स्टेज पर जयमाला डालना और फेरे लेना। मगर यह पूरी प्रक्रिया वह किसी लड़के या लड़की के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ करेगी। 

बचपन से था सपना दुल्हन बनूं, मगर शादी नहीं करना चाहती थी
वडोदरा की रहने वाली 24 साल की क्षमा की शादी 11 जून को होगी। इसमें मेहमान भी आएंगे। उसने बताया- बचपन से उसका सपना था कि वह भी आम लड़कियों की तरह दुल्हन बने, मगर वह कभी शादी नहीं करना चाहती थी। इसीलिए उसने यह अनोखा फैसला लिया, खुद से शादी करने का। इसके लिए उसने ऑनलाइन रिसर्च भी किया। उसने तलाश किया कि शायद कोई ऐसा केस मिल जाए, जिसमें लड़की या लड़के ने खुद से ही यानी सोलोगैमी शादी की हो, मगर ऐसा कहीं कुछ दिखा नहीं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यहां महिला और पुरूष के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं करंट, खुलेआम होता है रेप, जो भागा उसे मार देते हैं गोली

चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा

सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर 

जिसकी तोंद ज्यादा वही हैंडसम, हीरो बनने के लिए पीना होगा गाय के खून और दूध का काॅकटेल