गुजरात में एक दंपती का अलग तरह का मामला सामने आया है। जहां एक पति  ने अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। युवक ने शिकायत में कहा- वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुझको और मेरी मां को जान से मारना चाहती है। 

अहमदाबाद. गुजरात में एक दंपती का अलग तरह का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। युवक ने शिकायत में कहा- वह मुझको और मेरी मां को जान से मारना चाहती है। उसने कहा है कि मैं तुम दोनों को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार डालूंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति पुलिस से कहा-मेरी पत्नी के सीनियर के साथ हैं अवैध संबंध...
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना अहमदाबाद शहर में रविवारके दिन सामने आई है। जहां पेशे से वकील देवाशीष त्रिवेदी ने अपनी शिकायात में लिखवाया कि उसकी पत्नी माधवी चार्टर्ड अकाउंटेंट काम करती है। उसने गणेश मेरिडियन स्थित ऑफिस में मुझे एक केबिन दिया है। इस दफ्तर में वह अपने बिजनेस पार्टनर नागराज गिरिधर के साथ चार्टर्ड एकांउटेंट करती है। जहां मुझको पता चला कि उन दोनों में अवैध संबंध बन गए। यह बात में ही नही, बल्कि ऑफिस के पास के सभी लोगों को पता है। जब मैंने यह पता लगाने के लिए दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो वो मुझको जान से मारने की धमकी देने लगी।

14 साल पहले हुई थी शादी
वकील ने कहा- साल 2007 में उसने पुणे की एक सीए युवती के साथ शादी की थी। जिसके बाद से हम दोनों अहमदाबाद सिटी में सेटल हो गए। पिछले 6 महीने से पति-पत्नी एक ही जगह ऑफिस लेकर काम कर रहे हैं। जहां युवक वकालात का काम संभालता है तो युवती वहीं अपने बिजनस पार्टनर के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करती है