पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तीन महीने बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने पहले मंत्रिमंडल का बिस्तार कर दिया है। जिसके तहत पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को 5 और नए विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में राज्य के राज्यपाल ने इन विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई। अब नई टीम में कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो गई है। तीन माह पहले आप की सरकार बनते ही 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोई रह चुका है इंस्पेक्टर तो कोई करता था मजदूरी
दरअसल, मान सरकार में जिन पांच विधायकों को शामिल किया गया है, उनमें विधायक अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर अनमोल गगन मान, इसके साथ ही कैबिनेट में 3 सिख मंत्री डॉ. इंदरबीर निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और फौजा सिंह सरारी शामिल हैं। बता दें कि आप सरकार में ऐसे विधायकों को जगह दी गई है जो जमीनी लेवल से आते हैं। विधायक चेतन सिंहजौड़ामाजरा साउथ कोरिया की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उन्हें पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्री बनाया गया है। वहीं फौजा सिंह 2 साल पहले ही पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर के तौर पर रिटायर हुए थे, नौकरी छोड़ते ही वह आप में शामिल हो गए थे। वहीं अनमोल गगन पंजाब की मशहूर गायिका हैं। वह पहली बार खरड़ से विधायक बनी हैं। मंत्री बने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर इस वक्त चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। सिख सियासत से आते हैं। अमन अरोड़ा पार्टी के तेजतर्रार वक्ता हैं, उनकी युवाओं तक पहुंच है। इसलिए उन्हें मंत्री पद दिया गया है।

 कैबिनेट में 18 मंत्रियों की क्षमता...अभी थे 9 मंत्री
बता दें कि पंजाब सरकार की कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। वर्तमान में भगवंत मान कैबिनेट में फिलहाल मंत्री थे। हालांकि 10 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। लेकिन मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान संभाल रहे हैं। नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण के बाद सीएम मान ने कहा- मुझे उम्मीद है कि नए मंत्री पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगे। मान ने कहा कि मुझे पर काम का बड़ा बोझ है, इसे अब नए मंत्रियों पर डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें-पूर्व MLA को सिर्फ एक कार्यकाल का ही पेंशन, पहले मिलता था हर कार्यकाल के लिए अलग-अलग पेंशन