मोहाली में DSP अतुल सोनी और उनकी पत्नीर सुनीता के बीच 18 जनवरी की रात एक डिस्को में विवाद हो गया था। इसके बाद DSP ने घर पहुंचते ही पत्नी पर फायर कर दिया गया था। गनीमत रही कि बेटे ने मां को बचा लिया।

चंडीगढ़. दबंग DSP अतुल सोनी और उनकी पत्नी सुनीता के बीच जारी विवाद में नया खुलासा हुआ है। उल्लेखनीय है कि अतुल सोनी ने पत्नी पर फायर किया था। लेकिन बेटे ने मां को धक्का देकर जान बचा ली थी। झगड़े की शुरुआत 18 जनवरी की रात करीब 10.38 बजे चंडीगढ़ में सेक्टर-26 के एक डिस्को में हुई थी। यहां DSP फैमिली के साथ डिनर करने पहुंचे थे। उनके कुछ पुलिस अफसर मित्र भी साथ थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महिला मित्र को चूमना पत्नी को नागवार गुजरा...
घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें DSP अतुल सोनी एंट्री करते वक्त वहां मौजूद एक महिला मित्र को चूमते दिखाई दे रहे हैं। यह देखकर उनकी पत्नी नाराज होकर उस महिला को चांटा दिखाती हैं। पहले तो DSP पत्नी को हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश करते हैं, फिर गुस्से में पत्नी को धक्का दे देते हैं। माना जा रहा है कि यह झगड़ा काफी देर तक चला। क्योंकि 11.19 पर DSP पत्नी को धक्का मारते दिखाई देते हैं। हालांकि बाद में सुनीता ने FIR में उन पर गोली चलाने की बात को गलत बताया। उधर, एसपी डी हरमदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस के पास जो शिकायत है, उसमें सुनीता के हस्ताक्षर हैं।

यह है पूरा मामला..
अतुल सोनी अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सतवा डिस्को थेक गए थे। इनकी बेटी 27 दिसंबर को कनाडा से यहां आई थी। इस दौरान DSP के अन्य दोस्त भी अपने परिवार को लेकर डिनर करने आए थे। डिनर के बीच अतुल सोनी की किसी महिला मित्र का जिक्र आ गया। बात ही बात में बहस शुरू हो गई। अतुल सोनी इतने गुस्से में आए कि वहीं पर पत्नी सुनीता को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दम्पती घर पहुंचे। तभी DSP ने अपनी पर्सनल रिवाल्वर से पत्नी पर फायर कर दिया। लेकिन उनके बेटे ने मां को धक्का दे दिया। इससे गोली सोफे पर जा लगी। इसकी सूचना सुनीता ने मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। लेकिन DSP को देखकर वे चुप रहे। फिर सीनियर अफसरों को सूचना दी गई। रविवार को जब पुलिस DSP को ढूंढ रही थी, तभी उनकी पत्नी पुलिस थाने पहुंचीं। वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती थीं।