एक तरफ जहां लॉकडाउन की वजह से परेशान हो रहे गरीब बेसाहार लोगों को हर कोई मदद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका फायदा उठाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला पंजाब में सामने आया है। जहां एक शातिर बदमाश खुद को प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था।


लुधियाना, एक तरफ जहां लॉकडाउन की वजह से परेशान हो रहे गरीब बेसाहार लोगों को हर कोई मदद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका फायदा उठाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला पंजाब में सामने आया है। जहां एक शातिर बदमाश खुद को प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राशन बांटने के नाम पर कर रहा था ठगी
दरअसल, इस शातिर बदमाश का नाम विजय तिवारी है और वह लुधियाना के एक किराये के कमरे में रहता है। फेसबुक पर वह कांग्रेस संबंधी पोस्ट शेयर करता है। इतना ही नहीं उसने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो के साथ अपने पोस्टर भी बनवा रखे हैं। खुद को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पीए बताने वाला यह युवक फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी कर रहा था। वह जरूरतमंद लोगों को एनएसयूआइ की ओर से राशन वितरण का झांसा देकर उनसे पैसा वसूलता था। हालांकि पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।

इस तरह लोगों से वसूल रहा था पैसा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ लधियाना एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष अवि कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं को पता चला कि एक युवक खुद को प्रियंका गांधी का पीए बता रहा है और लोगों से राशन के नाम पर पैसों की ठगी कर रहा है। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस नेताओं को फोन कर मांगता था पैसा
अव‍ि कुमार ने बताया कि आरोपी ने दिल्ली में भी कुछ नेताओं को फोन कर उनसे पैसे मांगे थे। वह राज्य के कई छोटे-बडे नेतओ को कॉल कर ऐसी डिमांड कर चुका था। जब मुझको इसकी जानकारी लगी तो मैंने यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दी। फिर जांच करवाई गई तो पता चला कि वह शातिर बदमाश है और ठगी कर पैसा कमा रहा है।