गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड कर लिया है। उन्हें चुनाव चिह्न के तौर पर कप-प्लेट मिला है। वहीं, SSM के संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि SSP के साथ एक गठबंधन किया है। 

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में कृषि कानून को लेकर आंदोलन करने वाले किसान नेता भी सियासी समर में कूद गए हैं। संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त संघर्ष पार्टी के संयोजक और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार को अपने हिस्से की 10 सीटों में से 9 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक सीट भुलत्थ पर सर्वे कराया जा रहा है, इसके बाद वहां से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये 9 उम्मीदवार घोषित किए गए...
1. (सामना) रछपाल सिंह जोधामाजरा
2. (श्री फतेहगढ़ साहिब) सरबजीत सिंह माखन
3. (नाभा) वृन्दर कुमार बिट्टू
4. (अजनाला) चरणजीत सिंह गलावी
5. (दाखा) हरप्रीत सिंह मखु
6. (गुरदासपुर) इंद्रपाल सिंह
7. (शाहकोट) डॉ. जगतार सिंह चंडी
8. (संगरूर) जगदीप मिंटू तूर
9. (दिरबा) मलविंदर सिंह

कप-प्लेट चुनाव चिह्न मिला
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड कर लिया है। उन्हें चुनाव चिह्न के तौर पर कप-प्लेट मिला है। वहीं, SSM के संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि SSP के साथ एक गठबंधन किया है। चढूनी के नेतृत्व वाली पार्टी को 10 सीटें दी गई हैं। हम एक साझा चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने और एक संयुक्त प्रचार अभियान चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

SSP और SSM गठबंधन करके चुनाव मैदान में
बता दें कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी हरियाणा के रहने वाले हैं और किसान आंदोलन में खासे सक्रिय रहे थे। वह पंजाब के 22 किसान संगठनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बलबीर राजेवाल की अगुवाई वाले संयुक्त समाज मोर्चा से गठबंधन किया है। यहां SSP चुनाव में 117 में से 10 सीटों पर लड़ेगा। जबकि बाकी पर SSM खुद फैसला लेगा। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।

AAP का चन्नी पर हमला, अवैध रेत खनन में रिश्तेदार ने 56 करोड़ का लेन-देन किया, कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठे

मुश्किलों में CM चन्नी, अवैध रेत खनन केस में रिश्तेदार समेत ठिकानों से 10 करोड़ बरामद, दूसरे दिन भी ED की जांच

पंजाब में अवैध खनन मामले में मास्टरमाइंड निकला भूपिंदर सिंह हनी, क्या है CM चन्नी से करीबी रिश्तेदारी?

Punjab में CM के भतीजे समेत 10 लोगों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, चन्नी बोले- ‘दीदी’ की तरह परेशान कर रहे