राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग के चलते 78 लोग बीमार हो गए। इतनी अधिक संख्या में एक साथ मरीज पहुंचने से दौसा जिला अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।   

जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक विवाह समारोह में पपीता शेक पीने से 78 लोग फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार हो गए। शेक पीने के बाद लोग पेट दर्द से तड़पने लगे। महिलाएं, बच्चे और युवक, जिसने भी खाना खाया उसकी हालत खराब हो गई। विवाह समारोह की खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक बार में इतनी अधिक संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने परिजनों को लेकर अस्पताल भागे। घटना दौसा के नामोलाव गांव की है। विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों ने पंगत में बैठकर खाना खाया था। इस दौरान पपीते का शेक पड़ोसा गया था। उसे पीते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को दौसा जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अचानक इतनी अधिक संख्या में आए मरीजों के चलते अस्पताल में बेड कम पड़ गए। जगह कम पड़ने के चलते एक बेड पर 2-3 मरीज को रखकर इलाज किया गया। 

खाना खाने के बाद होने लगी उल्टियां
बीमार लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। बीमार लोगों की स्थिति तेजी से बिगड़ रही थी। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी कोशिश कर स्थिति को संभाला। बीमारों को ड्रिप और इंजेक्शन लगाए गए। इमरजेंसी में बेड कम पड़े तो मरीजों को जनरल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, मेडिकल वार्ड और अन्य वाड्रों में शिफ्ट करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कोरोना एक्टिव केसों का आकड़ा 600 पार सबसे ज्यादा एक्टिव केस राजधानी जयपुर में

ड्रॉली पर मरीजों को रखकर ड्रिप की बोतल लिए परिजन अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागते दिखे। कई मरीजों के परिजन बदहवास थे। फूड प्वाइजनिंग के शिकार एक युवक ने बताया कि खाना खाने के बाद ही बच्चों और महिलाओं को उल्टियां होने लगी थी। तेज पेट दर्द हो रहा था। दौसा जिला अस्पताल के डॉक्टर शिवराम मीणा ने कहा कि मरीजों की तबीयत में सुधार हो रहा है। चिंता की बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान मंत्री पुत्र रेप केस: अशोक गहलोत के सबसे पावरफुल मंत्री की कुर्सी को खतरा