राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना में मंगलवार सुबह एक शख्स आग में जिंदा जल गया। घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। आगजनी के कुछ समय पहले ही उसकी पत्नी पहली मंजिल पर बने बेडरूम से नीचे उतरकर आई थी। जब तक आग बुझाई जाती, शख्स जलकर मर चुका था। परिवार के बाकी सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

नागौर, राजस्थान. जिले के डीडवाना में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक शख्स के आग में जिंदा जलकर मर जाने की शॉकिंग घटना सामने आई है। मृतक अपने दो मंजिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी के साथ सो रहा था। घटना के कुछ समय पहले ही पत्नी नीचे उतरकर आई थी। परिवार के बाकी सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। जब तक आग बुझाई जाती, शख्स जलकर मर चुका था। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को पता चली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में आगजनी शार्ट सर्किट से होना बताई जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला...
मृतक विजय मीणा की पत्नी ने बताया कि वो काम करने जल्द उठ गई थी। जब वो नीचे आई, तब पति सो रहा था। अचानक पड़ोसियों के चिल्लाने से आग का पता चला। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा पूरा सामान जल गया। घटना के वक्त मृतक के माता-पिता और बच्चे नीचे सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें

कभी कार्टूनिस्ट थे बाला साहेब ठाकरे, जानिए उनसे जुड़ीं वे 8 बातें, जो उन्हें बनाती हैं 'टाइगर ऑफ मराठा'

महाराष्ट्र में एक और साधु पर आधी रात आश्रम में घुसकर 7-8 लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला

भाजपा का बड़ा ऐलान- पंजाब में 2022 विधान सभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी पार्टी