जयपुर में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच छाई धुंध ने खतरनाक एक्सीडेंट करा दिया। इस हादसे मरने वालों में एक 8 साल का मासूम भी है।

जयपुर, राजस्थान. पनियाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे कोहरा बताया जा रहा है। कंटेनर के ड्राइवर को आगे चल रही कार नजर नहीं आई और जबर्दस्त टक्कर हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनियाला पुलिया के पास हुआ। कार कोटपूतली से हरियाणा के बेवल जा रही थी। इसी बीच कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार राकेश (38), दीपक (35), आशा देवी (30) और आर्यन (8) की मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई कि कड़ाके की ठंड में कोहरे के चलते कंटेनर ड्राइवर को आगे चल रही कार नहीं दिखाई दी होगी। कंटेनर की स्पीड भी अधिक रही होगी। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई थी। उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाया और रास्ता खुलवाया।