अपनी 15 साल की साली पर नीयत खराब करने वाले जीजा  को देर से ही सही, लेकिन 25 साल बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया। पश्चाताप में जलता जीजा साधु बन गया था।

जयपुर, राजस्थान. 25 साल पहले अपनी 15 साल की साली के संग रेप करने वाले जीजा को पुलिस ने देर से ही सही, आखिरकार पकड़ ही लिया। घटना के बाद से आरोपी यहां-वहां भागता फिर रहा था। कुछ साल पहले पश्चाताप में जलता आरोपी साधु बन गया था। उसने नाथ संप्रदाय अपना लिया था। गलतागेट पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त, 1995 को 15 वर्षीया बालिका के पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया था। डीसीपी नार्थ डॉ. राजीव पचार ने बताया कि आरोपी कानजी उर्फ कानाराम माली (60) है पर इकई वर्षों से 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है मामला...
कानजी टोंक जिले के टोडारायसिंह थाने के अरयाली गांव का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी सांगानेर इलाक में भैरूंजी की बगीची में साधु बनकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर उसे दबोच लिया। दरअसल, एडिशनल डीसीपी (नार्थ) सुमित कुमार गुप्ता ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।