राजस्थान एक बार फिर हुआ शर्मसार, फिर एक नाबालिग हुई दरिदंगी का शिकार। 15 साल की नाबालिग से उसके पड़ोसी ने ही की हैवानियत, फटे कपड़ों में दर्द से कराहते हुए घर पहुंची तो हुआ घटना का खुलासा।

अजमेर (Ajmer). राजस्थान में फिर एक नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो गई। अजमेर जिले के बोराड़ थाना इलाके में पड़ोसी युवक ने नाबालिग के साथ क्रूर तरीके से रेप किया। उसने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद नाबालिग फटे कपड़ों में दर्द से कराहती हुई घर पहुंची तो परिजनों को उसके साथ हुई वारदात के बारे में पता चला। अपनी बेटी की ऐसी हालत देख पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाड़े में गई पीड़िता के साथ की हरकत
बोराड़ा थाना पुलिस के अनुसरा घटना थाना इलाके के एक गांव की है। मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होने बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी मंगलवार दोपहर घर के पास स्थित एक बाड़े में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक वहां पहुंच गया। जिसने उसे पीछे से दबोच लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बेरहमी से रेप की घटना को अंजाम दिया, साथ ही इसके बारे में घर में भी किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी। घटना के बाद जब फटे कपड़ों में नाबालिग घर पहुंची तो उसकी ऐसी हालत देख पिता के होश उड़ गए। उसने अपनी बेटी से इस हालत के बारे में पूछने पर उसने सारी आप बीती उन्हें बताई। जिसके बाद पिता ने बोराड़ थाने पहुंचकर अरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया। 

आरोपी भी नाबालिग

नाबालिग से रेप केस की जांच कर रही पुलिस की प्रारंभिक जांच का में पता चला है कि घटना का आरोपी भी नाबालिग पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े- जयपुर 9 साल बच्ची की रेप व मर्डर का मामलाः 15 साल का नाबालिग निकला हत्यारा, मौत की वजह सुन उड़ जाएगे आपके होश