राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आठवीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दरिंदगी करते हुए 8 दरिंदों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो दिखा रुपए देने के लिए धमकाने लगे, जब पैसे नहीं मिले तो वीडियो किया वायरल।

अलवर. राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में 8 आरोपियों ने 16 साल की आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग को अपना हवस शिकार बनाया। आरोपियों ने गैंग रेप करते हुए पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों में नाबालिग से 9 महीने में करीब 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। लेकिन जब पीड़िता ने ढाई लाख रुपए नही दिए तो इन आरोपियों में वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इस बात की सूचना पीड़िता के भाई को लगी। जिसने अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनसान जगह बुलाकर की दरिंदगी
31 दिसंबर की रात अलवर के रजोट गांव के रहने वाले साहिल नाम के युवक ने पीड़िता को फोन कर गांव के बाहर बुलाया था। यहां अरबाज, जावेद, मुस्तकीम, तालीम, सलमान, अकरम, अकरम पहले से ही मौजूद थे। इन लोगों ने पहले तो जबरदस्ती पीड़िता के कपड़े उतारे। उसके बाद उस सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बेसुध हालत में वही छोड़ दिया। रात के अंधेरे में पीड़िता वही पड़ी रही। जब होश आया तो घर पहुंची। लेकिन डर और बदनामी के कारण किसी को अपनी आपबीती नहीं बता पाई। 

वीडियो वायरल करने की धमकी दे, शुरू की पैसे की मांग
इसके बाद दरिंदों ने पीड़िता से पैसों की मांग करना शुरू कर दी। 9 महीने में सभी आरोपी अब तक पूरी तरह से करीब 50 हजार रुपए हड़प चुके हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक आरोपी ने अप्रैल में दो बार वीडियो ब्लैकमेल करने के नाम पर पीड़िता से रेप भी किया था। लेकिन जब धीरे-धीरे आरोपियों की पैसे की डिमांड बढ़ने लगी तो पीड़ित इसे पूरी नहीं कर पाई। इन दरिंदों ने पीड़िता से ढाई लाख रुपए की मांग की। लेकिन पीड़िता नहीं दे पाई तो इन आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो वह पीड़िता के परिवार तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े-बेडरूम में पति गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था सेक्स, पत्नी बना रही थी Video, फिर सब हुआ आउट ऑफ कंट्रोल!