राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को किडनैप कर उसके साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया और फिर उसके शव को सड़ने के लिए खेत में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भरतपुर. राजस्थान में महिलाओं के साथ से दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भरतपुर जिले में हुए महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। रेप करने वाले दरिंदों ने महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी। पुलिस भी शव को देखते ही एक बार दहशत में आ गई। दरअसल, जिले के रुदावल थाना इलाके में एक महिला का शव बाजरे के खेत में सड़ा हुआ मिला था। यह महिला 1 सितंबर को अपने घर से निकली हुई थी। जिसका शव करीब घर से 3 किलोमीटर दूर मिला है। मामले में महिला के पति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप करने का मामला दर्ज करवाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोन कर किया किया किडनैप
भरतपुर की रुदावल पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र और उसके कुछ साथियों ने पहले तो पीड़िता को फोन करके बुलाया। इसके बाद पहले तो उसको किडनैप किया और एक सुनसान जगह ले जा कर करीब छह से सात लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पहले तो कांच की बोतल डाली और फिर उसे तोड़ दिया। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट से काफी खून भी निकला। इसी बीच दर्द से कहलाते हुए महिला ने दम भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी महिला के शव को गाड़ी में डालकर एक खेत में लाए और बाजरे की खड़ी फसल के बीच उसे छुपा कर वहां से फरार हो गए।

शव देख महिलाओं ने दी जानकारी
शव करीब 36 घंटे से भी ज्यादा समय से गांव की ही खेत में पड़ा रहा। लेकिन लगातार टाइम बढ़ते जाने से शव सड़ने लगा। जब कुछ महिलाएं अपने खेत में चारा लेने के लिए गई तो उन्हें किसी जानवर के मरे होने की जैसी दुर्गंध आई। इसके बाद महिलाओं ने करीब 2 घंटे तक के खेत में तलाश की तो उन्हें महिला का शव पड़ा मिला। जिसके बाद शव को देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करीब 3 टीम बनाई है। जो अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

इसे भी पढ़ें- मामी ने 16 महीने के बच्चे के साथ की शर्मनाक हरकत: खंजर से काटा प्राइवेट पार्ट, करना चाहती थी ऐसा काम