राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। 5 आश्रमों का संचालक कलयुगी संत छोटी बच्चियों के साथ गंदा काम करता था। एक महिला को भी बनाना चाहता था शिकार। पीड़िता ने विरोध किया तो तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने  आरोपी संत को किया अरेस्ट।

भीलवाड़ा (bhilwara). राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से बड़ी खबर है। भीलवाडा की मांडल पुलिस ने एक संत को पकड़ा है (rajasthan news)। कथित संत का नाम सरजू महाराज है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज होना बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले उसने एक महिला से रेप करने की कोशिश की, महिला ने विरोध किया तो उसने तेजाब फेंक दिया। आश्रम में काम के नाम पर आरोपी पीड़िता की दोनो नाबालिग बेटियों के साथ पहले ही गंदा काम कर चुका है। अब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड की तैयारी की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला 
दरअसल भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना इलाके में छह दिसम्बर को पुलिस ने सरजू महारजा के खिलाफ केस दर्ज किया। बताया गया कि चालीस वर्षीय महिला अपने खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान आसपास के खेतों में कोई नहीं था। तभी वह दर्द से चीखने लगी। पता चला कि उस पर तेजाब फेंका गया है (rajasthan crime news)। उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने पर्चा बयान लिया तो उसने भीलवाड़ा के कथित बड़े संत सरजू महाराज पर आरोप लगाए। पुलिस को बताया कि एक नाबालिक बेटी के साथ रेप कर चुका और दूसरी को भी यौन टॉर्चर कर रहा है। पुलिस ने सरजू का बैकग्राउंड खंगाला तो पता चला कि उसके पांच आश्रम हैं। जिनमें भीलवाड़ा, आयोध्या, महाराष्ट्र जैसे बडे़ शहर शामिल हैं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की और बुधवार शाम उसे भीलवाड़ा से अरेट कर लिया। 

पुलिस पहुंची तो भक्त करने लगे विरोध
जब पुलिस भीलवाड़ा उसके आश्रम में पहुंची तो पुलिस का विरोध शुरु हो गया। ऐसे में एसपी आदर्श सिद्धू ने आठ थानों की पुलिस फोर्स आश्रम मे भेज दी और अंदर से बाबा सरजू महाराज को निकाल लाए। उसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि ऐसे भी कई सबूत मिले हैं कि उसने अपने आश्रम में छोटी बच्चियों पर यौन अत्याचार किया है। कई सबूत जमा किए हैं। फिलहाल सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।(rajasthan updates).

यह भी पढ़े- 65 साल के इस शख्स जो कांड किया है वह जानकर पसीने निकल जाएंगे, यह गारंटी है...पुलिस भी शॉक्ड