गांधी और नेहरू परिवार को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो को शेयर करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज कोर्ट मे पेश होंगी। आज अदालत तय करेगा कि पायल को बेल मिलेगी या जेल।

बूंदी (राजस्थान). गांधी और नेहरू परिवार को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो को शेयर करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंदी पुलिस उनको आज एसीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। अदालत तय करेगा कि पायल को बेल मिलेगी या जेल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट के अंदर-बाहर हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
बता दें कि पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार के दिन अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पायल ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। हाई प्रोफ़ाइल मामला होने के चलते पुलिस ने कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। क्योंकि पायल सेलिब्रिटी हैं, इसके चलते कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच सकती है।

गांधी परिवार पर कहीं थी आपत्तिजनक बातें 
पायल रोहतगी ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।" जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर किया गिरफ्तार...
पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। 

एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- क्या देश में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं...
पायल ने अपने ट्वीट में लिखा- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के चलते है गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है? साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।