राजस्थान में शादी के बाद पति की मारपीट से परेशान हुई नर्स ने जिस बस कंडक्टर को अपना दर्द बताया वही कंडक्टर मदद का भरोसा दिलाया। फिर शादी का झांसा देकर 9 साल तक करता रहा रेप। जब शादी करने का दबाव बनाया तो मना किया। अब पीड़िता ने की शिकायत।

चूरू. राजस्थान में शादी का झांसा देकर एक नर्स के साथ 9 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद इस नर्स का पति उससे रोज मारपीट करता। ऐसे में उसने अपनी पहचान के एक बस कंडक्टर को अपनी दर्दभरी रास्ता बताइए। इस कंडक्टर ने ही नर्स के दर्द का फायदा उठा कर उससे 9 साल तक शादी का झांसा देकर रेप किया। लेकिन जब नर्स लगातार शादी का दबाव बनाती रही तो बस कंडक्टर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद अब नर्स ने बस कंडक्टर के खिलाफ चूरू जिले के महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने बताई दर्दभरी दास्तां
नर्स ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि 2003 में उसकी शादी हुई थी। जिसके एक 17 साल का बेटा भी है। शादी के बाद नर्स का पति उसे लगातार दहेज के लिए रोज मारपीट करता। इसी बीच 2013 में नर्स ने चूरू में एएनएम की ट्रेनिंग की। यहां उसकी मुलाकात नरेश मीणा नाम के एक युवक से हुई। जो उसका दूर का रिश्तेदार भी है। नरेश रोडवेज में कंडक्टर है। पति की मारपीट से परेशान नर्स ने नरेश के साथ दोस्ती की। नरेश भी नर्स को अपने झांसे में लेकर कहता कि उसकी पत्नी के भी दूसरा अफेयर चल रहा है अब वह भी जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देगा। नरेश ने नर्स के कान भर दिए कि वह भी अपने ससुराल वालों पर दहेज का मुकदमा करवा कर अपने पति को तलाक दे। जिसके बाद नरेश और नर्स आपस में शादी कर लेंगे।

मदद का झांसा देकर करता रहा हवस पूरी
नर्स बस कंडक्टर के शादी करने के वादे के झांसे में आ गई। 2013 में ही जब नर्स गांव जाने के लिए लेट हो रही थी तो इस कंडक्टर ने नर्स को अपनी बस में गांव छोड़ने की बात कही। और उसे अपने एक दोस्त के मकान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद 9 साल में नरेश ने होटल और किराए का मकान लेकर नर्स के साथ कई बार रेप किया। लेकिन जब नर्स बार-बार शादी का दबाव बनाने लगी तो अभी नरेश ने शादी करने से ही मना कर दिया है। इसके बाद अब नर्स ने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- पति को नशे की गोलियां खिलाकर रोज प्रेमी संग हम बिस्तर होती थी पत्नी, एक दिन बच्चों ने देखा तो पिता को जगाया