मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की नई टीम तैयार हो गई है। रविवार शाम चार बजे राजभवन में 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे। सचिन पायलट खेमे के 4 नेताओं को मंत्री पद मिला है। 

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की नई टीम तैयार हो गई है। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम चार बजे राजभवन में 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे। शनिवार को गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अशोक गहलोत ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में सचिन पायलट खेमे के 4 नेताओं को मंत्री पद मिला है। 2 राज्यमंत्री को प्रमोट किया गया है। हेमाराव चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुन्तला रावत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, श्रीमती जाहिदा, बृजेन्द्र सिंह ओला, राजेन्द्र गुढ़ा और मुरारीलाल मीणा राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

राजस्थान कैबिनेट में पहली बार चार एससी मंत्रियों को जगह दी जा रही है। ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली और गोविंद मेघवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। बसपा से कांग्रेस में आने वालों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग से जाहिदा को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। गुर्जर चेहरे के तौर पर शकुंतला रावत को मंत्री पद मिलेगा। आदिवासी चेहरे के तौर पर महेंद्रजीत मालवीय को मंत्री बनाया जा रहा है। डोटासरा और हरीश चौधरी की जगह जाट चेहरों के तौर पर रामलाल जाट, बृजेंद्र सिंह ओला और हेमाराम चौधरी को मौका दिया गया है।

ये भी पढ़ें

सिद्धू का फिर पाकिस्तान प्रेम, ‘इमरान खान मेरे बड़े भाई, बहुत प्यार दिया’, BJP बोली- ये राहुल के इशारे पर कहा

कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह ने Priyanka Gandhi पर किया हमला, कहा-उनके पास राजनीति के लिए कोई मुद्दा नहीं

भारत के लिए गेम चेंजर है S- 400, चीन या पाकिस्तान से जंग हुई तो मिलेगी बढ़त