राजस्थान के धौलपुर में चार दिन पहले हुए लड़की के मर्डर के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्या को किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के सगे भाई ने अंजाम दिया था। इसके बाद शव को गड्डे में डालकर उसे दबा दिया था। हत्या की वजह यह थी की लड़की का गांव के युवक से अफेयर चल रहा था।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवती की हत्या के मामले में उसके भाई को ही गिरफ्तार किया है। दरअसल इस भाई ने अपनी बहन के लव अफेयर की बात से नाराज होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरा धड़ जमीन में गड़ा था...खोपड़ी निकली थी बाहर
डीएसपी दीपक खंडेलवाल के अनुसार 20 दिसंबर को धौलपुर के दिहोली थाना इलाके में कठुमारी और अंबिका गांव के बीच एक सड़क किनारे बने गड्ढे में एक युवती की लाश मिली थी। जिसका शरीर तो जमीन में दबा हुआ था लेकिन सिर बाहर निकला हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस युवती के बारे में काफी पहचान की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जब पुलिस ने युवती के पास मिले एक मोबाइल नंबर की पर्ची से उसकी पहचान की तो वह आगरा की रहने वाली पिंकी निकली। जो 10 दिन पहले अपने भाई के साथ अपने घर पर आई थी। 

आरोपी 7 साल की जेल में रहकर आाय था...
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती की करीब 15 साल पहले शादी हो चुकी थी। 8 साल पहले से पति से किसी बात को लेकर अनबन होने के चलते वह अपने गांव आ गई। इसी बीच उसका एक दूसरे युवक रवि के साथ अफेयर हो गया। एक दिन दोनों घर से भी भाग गए। इसके बाद युवती के भाई घनश्याम ने अपनी बहन के प्रेमी जन गालियां की गोली मारकर हत्या कर दी। और फिर 7 साल के लिए जेल चला गया। एक महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया। और फिर अपनी बहन और प्रेमी को मारने की प्लानिंग शुरू कर दी।

इस हत्या में दो अन्य रिश्तेदार भी शामिल
14 दिसंबर को आरोपी घनश्याम अपनी बुआ के लड़की के घर पर अपनी बहन के पास पहुंचा यहां से वह अपनी बहन पिंकी को लेकर दूसरी शादी के बहाने ले आया और फिर रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी अपनी बहन के प्रेमी रवि को भी मारना चाहता था। इसके लिए वह फरीदाबाद जाने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को मथुरा के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस हत्या में आरोपी के दो अन्य रिश्तेदार भी शामिल है।