राजस्थान के डूंगरपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी अपनी शादी की सालगिरह पर दूसरी मैरिज एनिवर्सरी मनाने के लिए निकले थे। पति सरप्राइज पार्टी रखी थी, वह पत्नी को तोहफा देने ही वाला था, कि बीवी की दर्दनाक मौत हो गई।

डूंगरपुर (राजस्थान). सोचकर देखिए आपकी शादी सिर्फ 2 साल पहले हुई है और आप शादी की दूसरी सालगिरह मनाने जा रहे हैं। इसी दौरान एक्सीडेंट होता है और आपके लाइफ पार्टनर की आपकी आंखों के सामने मौत हो जाती है। इससे ज्यादा शॉकिंग आखिर क्या हो सकता है, राजस्थान के डूंगरपुर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेलमेट की वजह से बच गई पति की जान
दरअसल, डूंगरपुर में रतनपुर बॉर्डर के नजदीक गुरुवार देर रात एक दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। लेकिन देर रात ही इस हादसे में महिला की मौत हो गई। पति ने हेलमेट पहना था इसलिए शरीर पर कुछ छोटे आई लेकिन सिर कुचलने से बच गया और उसकी जान बच गई। 

पति ने बयां की आंखों देखा वो भयानक मंजर
यह पूरा घटनाक्रम पति पृथ्वी सिंह की आंखों के सामने हुआ । पृथ्वी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मीना सिंह डूंगरपुर की निवासी है । उसका परिवार भी डूंगरपुर का ही रहने वाला है। लेकिन पृथ्वी सिंह खुद काफी समय से गुजरात में कारोबार करता है । पत्नी के साथ परिवार से मिलने आया था और कल रात को वापस बाइक से होते हुए दोनों पति-पत्नी गुजरात जा रहे थे ।

पति ने पत्नी को सरप्राइज देने रखी थी पार्टी...लेकिन यह मंजूर नहीं था
गुजरात में दोस्तों और कुछ नजदीकी रिश्तेदारों के साथ छोटी सी एनिवर्सरी पार्टी भी रखी थी । पृथ्वी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के लिए उपहार भी लिया था ,लेकिन अब वह उपहार किसी काम का नहीं है । पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से पृथ्वी सिंह सदमे की हालत में है । उसके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और परिवार के लोगों को आज दोपहर में पोस्टमार्टम करने के बाद मीना सिंह का शव भी सौंप दिया गया है । मीना की मौत के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल बना हुआ है । पुलिस ने बताया कि कुछ परिजनों का कहना है , जल्द ही खुशखबरी सुनाने की तैयारी में थी।