राजस्थान के चूरू के एक प्रेमी जोड़े ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी की थी। परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में एक युवती शादी से पहले अपने घर से भाग गई। उसने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। बुधवार को दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिजनों को जान का दुश्मन बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने राजगढ़ थानाधिकारी को दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके की गगौर गांव निवासी रेखा जाट (23) की शादी उसके परिजनों ने आटा-साटा में तय कर दी थी। रेखा ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह सांत्यूं गांव के श्रवण को पसंद करती है और उसी से शादी करना चाहती है। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के लिए दबाव बढ़ा तो रेखा दो अप्रेल को घर से भाग गई। उसने हिसार के रामानुज चैरिटेबल व वेलफेयर ट्रस्ट पहुंचकर श्रवण के साथ शादी कर ली। रेखा का कहना है कि जब इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में उन्हें अपने परिजनों से जान का खतरा है। 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लिखा- कोई रिवाल्वर दे तो वह गहलोत को सबक सिखा दे, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- साब, नशे में था

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
इस बीच रेखा के परिजनों ने तीन अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी। श्रवण पर उसे भगा ले जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की इस 18 साल की बेटी ने एक संकल्प के लिए सब त्याग दिया, दूल्हा-दुल्हन बनकर यूं मनाया अंतिम बर्थडे