कोरोना वायरस का कहर थामे नहीं थम रहा है। आलम यह कि देश में रोज सैंकड़ों लोग संक्रमित होकर दम तोड़ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात सब इंस्पेक्टर ने कोरोना के खौफ में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

जैसलमेर (राजस्थान). कोरोना वायरस का कहर थामे नहीं थम रहा है। आलम यह कि देश में रोज सैंकड़ों लोग संक्रमित होकर दम तोड़ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात सब इंस्पेक्टर ने कोरोना के खौफ में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनंतनाग जिले में तैनात था जवान
दरअसल, जैसलमेर जिले के सगरा गांव के रहने वाले CRPF जवान फतेह सिंह ने मंगलवार जम्मू-कश्मीर के अंनतनाग जिले में खुद को सर्विस राइफल से गोली से उड़ा लिया। इस घटना के बाद से सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन में दहशत का माहौल है।

मरने से पहले लिखा-सुसाइड नोट
मृतक जवान ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें कोरोना का जिक्र किया गया है। जवान ने लिखा-मेरे शव को कोई हाथ मत लगाना, कहीं मुझको कोरोना तो नहीं, मेरे कारण उसकी कंपनी के बाकी जवानों में कोरोना बीमारी का संक्रमण हो जाएगा। ऐसे में वह आत्महत्या कर रहा है। 

अधिकारियों को नहीं हो रहा यकीन
सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यहां पर तैनात जवानों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। फिर फतेह सिंह ने कैसे सुसाइड कर लिया। वह बहुत ही मिलनसार था, अक्सर दूसरों को हंसाता रहता था। बता दें कि मृतक का शव अभी जैसलमेर भी नहीं पहुंचा है।