राजस्थान के गंगानगर से एक सिरफिरे आशिक का पगलपन सामने आया है। जहां  अपनी प्रेमिका को पाने के लिए ओवर हेड टैंकर पर चढ़ गया। फिल्म शोले वाले अंदाज में कूदने की धमकी देता रहा। बोला जब तक गर्लफ्रेंड शादी करने के लिए हां नहीं बोलती वह नीचे नहीं उतरेगा। 

गंगानगर (राजस्थान). रोचक खबर राजस्थान के गंगानगर जिले से सामने आई है। जिले की पूरी पुलिस मिलकर पांच घंटे में वह काम नहीं कर सकी जो गर्लफ्रेंड के तीस सेकंड के एक कॉल ने कर दिखाया। प्रेमिका के कॉल के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और वह काम पूरा हुआ जो करने में पांच घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा था। मामला रविवार शाम का गंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र का हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी करने के लिए सौ फीट उंचे टावर पर चढ़ गया था युवक 
दरअसल सूरतगढ़ में रहने वाला एक युवक रविवार दोपहर हनुमान खेजड़ी मंदिर के नजदीक स्थित टावर के आसपास घुम रहा था और फोन पर बात कर रहा था। बाद में शाम को पुलिस को सूचना मिली की वही युवक टावर पर चढ़ गया। वह करीब साठ से सत्तर फीट पर चढ़कर उपर बैठ गया और अब वहां से कूदने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची, ग्रामीण वहां पहले से ही जमा थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक का नाम अल्ताफ है। यह दोपहर में यहीं पर फोन पर बात कर रहा था। 

पुलिसवालों को बोला पहले उससे हां कराओ, फिर नीचे आउंगा
अल्ताफ के टावर पर चढ़ने के मामले के बाद पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ी बुला ली। नेट्स बांधे जाने लगे ताकि उसे बचाया जा सके। लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। वह लगातार अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग कर रहा था। इस पर उसके एक दोस्त ने पुलिस के कहने पर प्रेमिका से वीडियो कॉल कराया। प्रेमिका ने विडियो कॉल पर कहा कि नीचे उतर जाओ, मैं तुम्हें खोना नहीं चाहती। ऐसा कहते ही अल्ताफ नीचे उतर आया। उसके बाद पुलिस वाले उसे उठा ले गए और सीधे थाने लाए। गौरतलब है कि अल्ताफ की प्रेमिका कम उम्र की नाबालिग लड़की है। परिवार ने शादी कराने से मना कर दिया तो शनिवार को उसने भी टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की थीं। वह अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान की बेटी-हरियाणा की बहू और अब उत्तर प्रदेश में जाकर रचा इतिहास, पति ने इनकी खातिर छोड़ दी लाखों की जॉब