रात एक बजे थाने में बंद एचएस वाशरूम जाने का बोलकर खुलवाया लाकअप, हवालात खुलते ही संतरी को पीटा, खुद के साथी को लेकर भाग गया। पूरी रात से बदमाशों को तलाश कर रही है राजस्थान पुलिस। दोनो को आज ले जाना था कोर्ट.... 

जयपुर (jaipur). राजस्थान के झुझुनूं जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक थाने की हवालात बंद एक हिस्ट्रीशीटर खुद तो भागा ही साथ में अपने साथ बंद अपने साथी को भी भगा ले गया। दोनो ने पहले तो संतरी को पीटा और उसके बाद पैदल ही निकल गए। पूरे जिले में कल रात से उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला हैं। घटना जिले के बुहाना थाना इलाके की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानलेवा हमले का था आरोपी, आज होना था कोर्ट में पेश
 मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बुहाना थाना क्षेत्र में स्थित भिर्र गांव निवासी बिंदर सिंह और उसके साथी संजय को पकडा गया था। दोनो पर मारपीट करने और एक एक व्यक्ति की जान लेने के इरादे से हमला करने का आरोप था। दोनो को कल शाम ही पकड़ा गया था और आज दस बजे के बाद दोनो को कोर्ट में पेश किया जाना था। न्यायालय जाने से पहले दोनो रात में थाने से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि बिंदर सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उस पर बुहाना थाना समेत कई थानों में कई केस दर्ज हैं। 

पैदल निकले और अलग अलग दिशा में भाग गए

पुलिस ने बताया कि थाने में हुई घटना रात एक बजे की है। जब कल के दिन ही पकड़े गए आरोपी बिंदर ने पेशाब जाने के लिए संतरी को बोला और हवालात का दरवाजा खोलने के लिए कहा था। वाशरूम जाने की बात सुनकर संतरी ने दरवाजा खोला और आरोपी बिंदर का हाथ पकड़कर शौचालय तक ले जा रहा था। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी बिंदर ने संतरी को धक्का दे दिया, इसी मौके का फायदा उठाकर दूसरा आरोपी संजय भी बाहर आ गया दोनो ने मिलकर संतरी को पीटा और भागकर थाने के बाहर आ गए। वहां से बाहर आने के बाद दोनो अलग अलग दिशा मे फरार हो गए। वारदात के समय थाने में करीब चार लोगों का स्टाफ था। आरोपियों के भागने के बाद चारों ने पीछा किया लेकिन उनको पकड़ने में नाकाम रहे। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश पूरे शहर में की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ भी सुराग नहीं मिला है।

इसे भी पढ़े- जोधपुर का गजब मामला: पुलिसकर्मियों के बीच थाने से भागा बदमाश, ऐसा बहाना बनाया कि पुलिस कुछ नहीं कर सकी