राजस्थान में आज यानि गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा बिना रूके लगातार 24 किलोमीटर चलने के बाद सुबह 11:30 बजे हो जाएगी खत्म। बचे हुए समय में सोनिया गांधी के पास रणथंबोर नेशनल पार्क जाएंगे राहुल गांधी। उनके साथ बिताएंगे समय।

जयपुर (jaipur). राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। रोज की तरह आज भी यात्रा सुबह करीब 6:00 बजे के लगभग शुरू हो चुकी है। लेकिन आज यह यात्रा केवल 24 किलोमीटर की ही होगी। जो दोपहर 11:30 बजे ही समाप्त हो जाएगी। दरअसल आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रणथंबोर नेशनल पार्क आएगी। ऐसे में राहुल गांधी अपनी मां से मिलने वहां जा सकते हैं। प्रियंका गांधी का भी यहां आने का कार्यक्रम है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनिया गांधी के दौरे को देख, यात्रा में हुआ बदलाव
दरअसल सोनिया गांधी के दौरे को देखते हुए ही इस यात्रा में बदलाव किया गया है। यात्रा फिलहाल कोटा में है जो आज शाम तक बूंदी केशोरायपाटन में पहुंच जाएगी। वही कोटा में यात्रा में हुए इस बदलाव को लेकर वहां के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोटा में ही ऐसा क्यों हुआ जब इस यात्रा में बदलाव किया गया हो। वही आज सुबह यात्रा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही कार्यकर्ताओं की भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास आ गई। कार्यक्रम में बदलाव की बात पर जयराम रमेश का कहना है कि इस तरह की बदलाव यात्रा में पहले भी कई बार किए हैं।

9 दिसंबर के दिन होगा ब्रेक, 10 को चलेगी सिर्फ महिलाएं
कांग्रेस सूत्रों की माने तो अब राजस्थान में 9 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक होगा। 10 दिसंबर को जहां राजस्थान में इस यात्रा में केवल महिलाएं ही चलने वाली है उस दिन सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी आज अपना जन्मदिन मनाने के लिए रणथंबोर जा रही है। भले ही आज राहुल गांधी का कोटा में लगातार यात्रा का कार्यक्रम हो। लेकिन हाल ही में राजीव गांधी की लैपटॉप चलाते हुए तैयार करवाई गई प्रतिमा का वह लोकार्पण कर सकते हैं। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा भी की जा सकती है।

कोटा में हुए इस यात्रा के बदलाव को लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी काफी नाराज हैं क्योंकि वह अपने होम टाउन में राहुल गांधी के सामने अपने कामों को जाहिर करते। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 250 कारीगर हर दिन बनाते हैं 3 से 4 हजार लोगों का खाना, साथ चलती है रसोई