घर के पास से युवक का अपहरण कर ले गए बदमाश। उसको पीटने के दौरान हाथ पैर तोड़े, सिर फोड़ दिया और फिर शरीर में सरिया घुसा दी खतरनाक मौत। जयपुर में बढ़ता गैंगवार।

जयपुर.प्रदेश की राजधानी में गैंगवार लगातार बढ़ता जा रहा है कल रात में फिर गैंगवार की वारदात हुई है। बदमाशों के एक गुट ने एक अन्य गुंडे को किडनैप कर इतना टॉर्चर किया कि पुलिस ने आज सवेरे उसका शव देखा तो पुलिसवाले भी दहल गए। जिस युवक का मर्डर किया गया है उसके खिलाफ नौ केस दर्ज हैं। जिन लोगों ने हत्या की वह विरोधी गुट बताया जा रहा है। हत्या किस गुट ने की है इसकी जानकारी करधनी थाना पुलिस और झोटवाड़ा थाना पुलिस जुटा रही है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह से किया टॉर्चर

करधनी पुलिस ने बताया कि बोयतावाला क्षेत्र में सौ फीट रोड पर एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। पैर बंधे हुए थे सिर फटा हुआ था। आंख के पास चाकू मारने जैसा निशान भी मिला। सीने में और हाथ के नीचे ऐसे निशान मिले हैं कि जैसे गोली मारी गई है या फिर रॉड घुसाई गई है। पुलिस का मानना है कि किसी फोर व्हीलर वाहन में उसे यहां तक लाया गया है और फिर यहां फेंका गया है। मृतक की पहचान सनी नाम के युवक के रुप में की गई हैं। सनी के बारे में पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा और आसपास के अन्य थानों में उसके खिलाफ करीब नौ केस दर्ज हैं। वह कई मामलों में पकड़ा भी जा चुका है। बीती रात झोटवाड़ा से ही उसका अपहरण किया गया था और उसके बाद उसे लगभग पूरी रात टॉर्चर किया गया है। फिर मर्डर कर बॉडी यहां फेंक दी गई। झोटवाड़ा से घटना स्थल तक आने वाले हर रास्ते में सीसी टीवी से आरोपी को सर्च करना पुलिस ने शुरु कर दिया है। विरोधी गुट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।


एक ही महीने में तीसरी गैंगवार

जयपुर में एक ही महीने के दौरान गैंगवार की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले दौसा से एक बदमाश का अपहरण कर उसे जयपुर के बस्सी क्षेत्र में मारा गया था। उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद जयपुर ग्रामीण इलाके में नागौर के नांवा निवासी साहिल की हत्या कर दी गई थी। नावां से साहिल जयपुर के मोजमाबाद क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने आया था। कुछ दिन पहले साहिल का झगड़ा विरोधी गुट के साथ हो गया था जिसमें मृतक ने उस ग्रुप के बदमाश के पैर तोड़ दिए थे, उसी का बदला साहिल से लिया गया था और उसे मौत के घाट उतारा गया था। अब कल फिर एक नई वारदात को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़े-जयपुर बाल सुधार गृह में खूंखार तरीके से मर्डर: नींद में दी भयानक मौत, चीख निकलने से पहले ही काट दिया गला