लोगों ने सुअर के मुंह से बच्ची को खींच कर निकाला बाहर, जयपुर की दिल दहला देने वाली घटना। विक्की नाम के युवक पर केस दर्ज।

जयपुर (jaipur). राजधानी जयपुर में डॉग अटैक के कई केस के बाद सुअर के हमले का एक मामला सामने आया हैं। 6 साल की बच्ची इसका शिकार बनी है। सुअर ने मासूम को 22 जगह जख्म दिया है। जानवर ने उसे इस तरह दबोचा कि वो बेहोश हो गई। बच्ची को s.m.s. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसको छुट्टी दे दी गई है। बच्ची के चाचा ने विक्की नाम के युवक पर केस दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुअर ने मासूम का सिर पकड़ा और शरीर को कई जगह काटा

6 साल की बच्ची के चाचा हमीद ने बताया, गुरुवार शाम को वो घर के बाहर आस-पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां से एक सूअर जा रहा था। वो खेलकर घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गई। इस दौरान जानवर ने उस पर हमला कर दिया। पहले उसे धक्का मारा और उसके बाद उसका सिर दांतों में फंसा लिया और उसको खींच कर ले जाने लगा। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शोर मचाया। सुअर ने बच्ची का सिर तो छोड़ दिया लेकिन उसके बाद शरीर के कई अन्य हिस्से चबा डाले। सिर से लेकर कमर तक बच्ची के शरीर को काटा।

चाचा ने मवेशी पालने वाले पर दर्ज कराया केस

हमीद ने थाने में केस दर्ज करवाया है। उनके मुताबिक, कॉलोनी में सवेरे से शाम तक सुअर घूमते रहते हैं। यह सारे पालतू हैं, जो नजदीक के एक कॉलोनी में रहने वाले लोगों के यहां पाले जाते हैं। जिसने बच्चे को काटा है, उसके मालिक का नाम विक्की है। पहले भी हम लोगों ने उसको मना किया था कि वो अपने मवेशी यहां ना लाए बावजूद इसके नहीं माना उल्टा झगड़ा करने लगता था। घटना के बाद परिजनों ने विक्की और उसके साथियों को पकड़ना चाहा तो वो भाग गए। बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने फिलहाल शांति भंग करने की धारा में विक्की को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया- बच्ची को घर के नजदीक ही स्थित कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एस.एम.एस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल अब वो पूरी तरह से ठीक है।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में स्ट्रीट डॉग का बढ़ता आतंक, फिर बनाया एक मासूम को अपना शिकार