राजस्थान की राजधानी जयपुर में राखी के दो दिन पहले हुआ हादसा। पानी के होद में डूबने से दो बच्चो की गई जान। जिसमें से एक दस और दूसरा ग्यारह साल का था। राखी में देने वाला था बड़ी बहन को सरप्राइज। घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया।

जयपुर. रक्षाबंधन पर 14 साल की गौरी खुश थी, ग्यारह साल के भाई के लिए राखी खरीदकर लाई थी। खुशी का कारण था कि भाई ने कहा था इस बार सरप्राइज गिफ्ट है दीदी तेरे लिए। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गौरी के घर में अब रक्षाबंधन नहीं मनेगा। उसका एकलौता भाई आज सवेरे पानी के होद में मृत मिला। उसके साथ ही उसका बचपन का दोस्त भी डूबा था। दोनो के शव जब घर लाए गए तो कोहराम मच गया। पूरी कॉलोनी में शायह ही कोई ऐसा हो जिसकी आंखें नम नहीं हुई हो। घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में स्थित अमर विहार कॉलोनी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमवार दोपहर खेलने निकले थे दोनो दोस्त
दरअसल अमर विहार कॉलोनी में रहने वाला दस साल का आशु और ग्यारह साल का उसका खास दोस्त चंदन सोमवार, 8 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। माता पिता को कहकर गए थे कि बस अभी आ रहे हैं, बाहर ही खेल रहे हैं। दोनो के घर आमने सामने ही हैं। परिवार को भी लगा हर रोज की तरह कुछ देर खेलकर लौट आएंगे। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। कुछ घंटे तक नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश करना शुरु किया।

रात भर तलाश करते रहे परिवार के लोग
दोनों मासूमों को परिवार वालों के तलाश के बाद भी नहीं मिलें तो शाम होते होते पुलिस भी उनको खोजने में साथ हो गई। पूरी रात सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया, तब मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे किसी ने पुलिस को बताया कि अमर विहार कॉलोनी के नजदीक ही एक खाली प्लॉट में दो बच्चों की लाशें पड़ी हैं। पुलिस पहुंची तो वहीं दिखा जिसका डर था। आशु और चंदन की लाश पानी के होद में डूबी थी। पुलिस ने बताया कि खाली प्लॉट के नजदीक ही करीब चार से पांच फीट गहरा एक गड्ढा था। उसमें बारिश का पानी भरा था और दलदल हो गई थी। दोनो बच्चे उसमें डूब गए। दोनो के शवों के बारे में जब परिजनों को बताया तो दोनो की माएं बेसुध हो गई। दोनो के शवों को एक साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- खाटू श्याम हादसा: फोटो दिखाकर भीड़ में 4 घंटे तक खोजती रहीं महिलाएं, परिजन के पहुंचने से पहले हो गई थी मौत