राजस्थान के जयपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के के साथ उसके जन्मदिन पर दोस्तों ने कर दिया सैक्स कांड। बर्थडे ब्वाय को टॉर्चर करते हुए प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया। पीड़ित को बिना कपड़े सड़क पर दौड़ाया। अब दर्ज हुआ केस।

जयपुर ( jaipur). राजस्थान के जयपुर शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जयपुर में एक युवक के दोस्तों ने उसे पार्टी देने के नाम पर उसके साथ तगड़ा कांड कर दिया। इस बारे में पीड़ित युवक (rajasthan crime news) ने अब केस दर्ज कराया है। मामला जयपुर के प्रताप नगर थाने में दर्ज कराया गया है। केस की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि कोटा से आए कुछ दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने का था प्लान
पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर के जगतपुरा इलाके में रहने वाले पीड़ित युवक का सोमवार को जन्म दिन था। उसने अपने कुछ दोस्तों से बात की और उसके बाद जयपुर में ही पार्टी करने का मूड बनाया। पीडित ने पुलिस को बताया कि उसके चार दोस्त अखिल, मनोज, नेहरु और शैतान कोटा से अपनी कार लेकर जयपुर आ गए। जयपुर में दोस्त को प्रताप नगर इलाके से उसके घर के नजदीक से ही लिया और पांचो दोस्त मस्ती करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए।

बीच रास्ते गाड़ी रोक दोस्तों ने दिखाए असली रंग
करीब दस किलोमीटर से ज्यादा दूर जाने के बाद चारों में से दो ने बर्थडे ब्वॉय से दो लाख रुपए मांगना शुरु कर दिया। पहले तो उसे मजाक लगा लेकिन जब माजरा गंभीर होने लगा तो उसने कार रुकवाकर जाने का प्रयास किया। दोस्तों ने कार रोक दी और पीडित युवक को बाहर निकाला। उसे नंगा किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स से खिलवाड़ किया। उसे टॉर्चर किया। वह छोड़ देने की गुहार करता रहा लेकिन दोस्तों ने नहीं छोड़ा।

अकाउंट में आए 50 हजार, आरोपी दोस्त कार लेकर हो गए फरार
उसके बाद पीडित ने अपने भाई से बात की और दो लाख रुपए देने के बारे में कहा। भाई ने कहा कि अभी पचास हजार रुपए ही हैं। इतने रुपए ही ट्रांसफर किए गए। उसके बाद आरोपियों ने बिना कपड़ों के ही बर्थडे ब्वाय को सड़क पर दौड़ा दिया। फिर चारों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। इस बारे में हिम्मत करके पीड़ित ने अब केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े-मथुरा: पैसों की लेन-देन में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली- दोस्तों ने किया सिर पर डंडे से वार