राजस्थान के जैसलमेर में कोहरे के कारण सेना का ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 5 से 6 आर्मी जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

जैसलमेर (राजस्थान). पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकांश हिस्से में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी कोहरे के कारण राजस्थान में सेना का ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 5 से 6 आर्मी जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर
दरअसल, रविवार की सुबह जैसलमेर की ओर जा रहे एक सेना के ट्रक की टर्बो गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना जैसलमेर जिले के सोनू गांव के पास की है हादसे में घायल जवानों को स्थानीय जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क दुर्घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

जवानों के देखने पहुंचे कई आर्मी अफसर
हादसे में सेना के 5 से 6 जवान के अलावा टर्बो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं घायल जवानों के हाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सेना के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम जवानों के इलाज में जुट गई है। घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। 

Scroll to load tweet…