राजस्थान के कोटा जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली ने काम देने के बहाने बुलाया और फिर बेच दिया। 

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिस सहेली पर लड़की ने भरोसा किया उसने ही उसका गैंगरेप करा दिया। वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर और लोगों के पास भी भेजती गई। लड़की उनके बंधन से छूटकर जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंची और सच्चाई बताई तो पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की की आर्थिक स्थिति खराब
लड़की के परिवार की पृष्ठभूमि भी हैरान करने वाली हे। मामले की जांच कोटा की उद्योग नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस किशोरी के साथ वारदात हुई है उसकी उम्र करीब 15 साल है। कुछ साल पहले उसे पिता की मौत हो गई थी और उसके बाद मां मानसिक रुप से बीमार रहने लगी। उसका भाई पहले से ही मानसिक रोगी था। जिस कारण से परिवार की जिम्मेदारी उसेक ऊपर आने लगी। जॉब के लिए उसने अपनी सहेली से संपर्क किया। उसकी उम्र भी 18 साल से कम है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सहेली को कॉल गर्ल बना दिया।

शराब पिलाकर किया रेप
आरोप है कि रोहित नाम के एक युवक के पास उसे भेजा गया और बताया कि ये काम देंगे, रोहित ने उसे एक होटल मे ले जाकर रेप किया और शराब पिलाई। उसके बाद अपने दो दोस्त और बुला लिए। कई दिनों तक इन लोगों ने लड़की को बंधक बनाकर अपने साथ ही रखा और उसके बाद एक और साथी के हवाले कर दिया। बाद में जब किशोरी जैसे-तैसे चंगुल से छूटी तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसकी सहेली समेत रोहित, सूर्यकुमार एवं अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- सब्जी की तरह तलवार से युवक को काटा, मर्डर का बर्बर तरीका देख कांप गई डॉक्टरों की रूह