राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साथ जी नहीं सकते एक साथ मर तो सकते हैं यह सोचकर एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक ही रस्सी से पेड़ पर लटक कर एक साथ जान दे दी। 

डूंगरपुर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साथ जी नहीं सकते एक साथ मर तो सकते हैं यह सोचकर एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक ही रस्सी से पेड़ पर लटक कर एक साथ जान दे दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों करना चाहते थे शादी, लेकिन घरवाले बने रुकावट
दरअसल, यह दर्दनाक घटना शनिवार को डूंगरपुर जिले के बलवनिया गांव में सामने आई है। जहां 25 साल का एक युवक अपने ही गांव की लड़की से लंबे समय से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनको घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। बस इसी बात से दुखी होकर उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

दोनों के परिजनों ने लगाए हत्या करवाने के आरोप
जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी तो वहां देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उनके शव पेड़ से उतरवाए गए। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर उनकी हत्या करने का आरोपी लगाया। काफी देर तक हंगाम हुआ जिसको पुलिस ने शांत कराया।