कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है। इसकी चपेट में अब नवजात बच्चे भी आने लगे हैं। राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां मां के पॉजिटिव आने के बाद उसके 6 दिन का बच्चा भी संक्रमित हो गया। 

जयपुर. कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है। इसकी चपेट में अब नवजात बच्चे भी आने लगे हैं। राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां मां के पॉजिटिव आने के बाद उसके 6 दिन का बच्चा भी संक्रमित हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्म के बाद मां से अलग कर दिया बेटा
दरअसल, एक जून को बूंदी जिले की नैनवां गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया था। जहां उसने दो जून को एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की कोरोना जांच की गई। रविवार के दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हुई है। जब बच्चे को सैंपल लिया तो सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। इस महामारी की वजह से मां अपने बच्चे को ठीक से देख भी नहीं पाई और उससे अलग कर दिया। दोनों को अलग-अलग वार्ड में एडमिट कराया गया है।

खुशियों को लगा ग्रहण
एक तरफ जहां पूरा परिवार बेटे के जन्म के बाद खुशी मना रहा था। अब वही लोग मां-बेटे के जल्द ठीक होने की भगवान से दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने दोनों को टोंक के जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।