टेलर की दुकान पर कपड़ों का नाप दे कर लौट रही युवती से रास्ते में इंतजार कर रहे युवक ने किया ऐसा काम कि, परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची पीड़िता।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले में एक 18 वर्षीय युवती के साथ दिनदहाड़े रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला रोल थाना इलाके का है। जहां युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि दो दिन पहले मैं कपड़े सिलवाने के लिए बाजार के लिए निकली थी, तो वहां से वापस लौटते समय ही आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। बाद में एक बाड़े में बने कमरे में ले जाकर मेरा रेप किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां को देखा तो भागा आरोपी

थानाधिकारी राम निवास मीणा ने बताया कि पीड़िता ने अपनी दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जब वह सुबह करीब 10.30 बजे की बाजार से लौट रही थी तभी आरोपी मोहन (परिवर्तित नाम) रास्ते में उसका इंतजार करता हुआ मिला। उसके आते ही आरोपी ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे एक बाड़े में ले गया। जहां बने एक कमरे में जबरन ले जाकर उसने उसके साथ रेप किया। थोड़ी देर तक चिल्लाने के बाद पीड़िता की मां ने आवाज सुनी वह मौके पर पहुंची। जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आरोपी की तलाश शुरू

थानाधिकारी मीणा ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े- शादी के नाम पर 2 साल तक रेप करता रहा पार्टनर, प्रेगनेंट हुई तो करवाया अबॉर्शन, आरोपी ने कहा- कुबूल है जुर्म

अपने ऑफिस के साथी के साथ दरोगा करता रहा ये घिनौनी हरकत,असलियत सामने आने के बाद किया कोर्ट में सरेंडर