यह आदेश नए साल यानी 2020 से लागू हो जाएगा। क्योंकि अब महीने में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा। जिसके चलते विभाग ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पैदल चलकर अपने दफ्तर पहुंचेंगे। 


जयपुर. राजस्थान के परिवहन विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनूठा आदेश दिया है। जिसको सुनकर कुछ कर्मचारी तो खुश हैं। लेकिन कुछ इस फैसले से दुखी हैं। दरअसल. डिपार्टमेंट का आदेश दिया है कि अब सभी को महीने में एक दिन पैदल ऑफिस आना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए साल से होगी इसकी शुरुआत...
यह आदेश नए साल यानी 2020 से लागू हो जाएगा। क्योंकि अब महीने में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा। जिसके चलते विभाग ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पैदल चलकर अपने दफ्तर पहुंचेंगे। वह भी साल के पहले दिन से यह नियम लागू हो जाएगा।

महीन के पहले दिन होगा 'नो व्हीकल डे
परिवहन विभाग यह अनूठा प्रयोग महीने के पहले दिन ही करेगा। इसके तहत कर्मचारी चाहे तो साइकिल का प्रयोग कर सकता है। परिवहन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं चलेगी।