राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन सरहद के तहत पाकिस्तान की नापाक हरकत का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट को पकड़ा है। जो आर्मी जवानों को अपने हुस्न दिखाकर उनसे अहम राज लेती थी।

जयपुर. वह सिर्फ 24 साल का है और कुछ दिन पहले ही उसने सेना की नौकरी संभाली थी। उसे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली थी । लेकिन 24 साल का प्रदीप हुस्न के जाल में ऐसा फंसा कि अब वह सलाखों के पीछे है। हाल ही में प्रदीप के मोबाइल फोन से जो जानकारियां मिली वह बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी हसीना ने ऐसा फंसाया कि जवान का जीवन बर्बाद हो गया
पाकिस्तानी हसीना के जाल में फस कर प्रदीप ने देश के साथ तो गद्दारी की ही साथ ही अपने परिवार को भी कहीं का नहीं छोड़ा । उत्तराखंड का प्रदीप पाकिस्तानी एजेंट के जाल में ऐसा फंसा की अब उसका जीवन बर्बाद हो चुका है। प्रदीप के मोबाइल फोन से जो जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों को मिली वे बेहद चौंकाने वाली रही ।

पाकिस्तानी रिया न्यूड हो कर भी कॉल करती थी 
पूछताछ में सामने आया की भारतीय सेना के अधिकारी बनकर रिया उससे बात करती थी। धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदली दोस्ती के बाद बातचीत वीडियो कॉल पर आने लगी और वीडियो कॉल से न्यूड वीडियो कॉल होने लगे। प्रदीप ने बताया कि रिया बनकर जो पाकिस्तानी एजेंट से बातचीत करती थी वह अक्सर रात को अश्लील बातें करती थी। कई घंटों लगातार बातचीत के दौरान वह न्यूड हो कर भी कॉल करती थी । वीडियो कॉल पर ही वह कपड़े उतार देती थी और उकसाने वाली हरकतें करती थी।

जवान को अपने किए पर शर्मिंदगी...
 21 नवंबर 2021 में प्रदीप की उससे बातचीत शुरू हुई जो इस साल मई तक चली । मई में रिया नाम की इस पाकिस्तानी एजेंट का भांडा फूट गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । प्रदीप अभी न्यायिक अभिरक्षा में है उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है ,लेकिन अब वह कानून की नजर में है। कानूनन उसे सजा दी जाने वाली है।प्रदीप ने जोधपुर में इस साल जनवरी-फरवरी को हुए युद्धाभ्यास की फोटो एवं बेहद गोपनीय जानकारी रिया से शेयर की थी । उसके ऊपर और भी कई चार्ज लगे हैं जिनकी बारी-बारी से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-बाप-बेटी के शारीरिक संबंधों की कहानी चौंका देगी: दोनों को मौत भी हो गई, बेटे ने बयां किया शॉकिंग सच