राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। जिसका लाइव वीडियो आज यानि शनिवार के दिन वायरल हो रहा है। दरअसल अपनी साली की शादी में डांस करते हुए जीजा की हार्ट अटैक आने से गई जान। खुशियों के बीच फैला मातम। देखिए शॉकिंग ह्रदयविदारक वायरल वीडियो..

पाली (pali).राजस्थान के पाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादी में नाचते-नाचते सरकारी पीटीआई की मौत हो गई। दरअसल पीटीआई को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जिससे महज 30 सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। नाचते-नाचते पहले तो सरकारी पीटीआई जमीन पर गिरा और उसके बाद अचानक चित हो गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साली की शादी में नाच रहे थे जीजा, अचानक से ऐसे गिरे कि
यह वीडियो पाली के ग्रामीण इलाके का है। बीती रात यहां सलीम नाम का पीटीआई अपनी साली की शादी में परिवार के साथ आया हुआ था। देर रात तक महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। ऐसे में सलीम भी रिश्तेदारों के साथ नाचने लगा। नाचते-नाचते अचानक पहले तो वह अपने पास खड़े एक रिश्तेदार को पकड़ने लगा और फिर एकदम से चित्त कर जमीन पर गिर गया। जब वहां मौजूद रिश्तेदारों ने उसकी धड़कन से की तो वह भी बंद हो चुकी थी।

पूरी घटना का मंजर हुआ मोबाइल में रिकॉर्ड
इसके बाद सलीम को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी परिवार के ही एक रिश्तेदार ने बनाया। दरअसल वह डांस का वीडियो बना रहा था। लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके मोबाइल में मौत का यह मंजर रिकॉर्ड होगा।

परिवार में फैला मातम, पत्नी का रो रोकर हुआ बुरा हाल
मृतक सलीम के पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार के लोग शादी में खुशियां मनाने आए थे। लेकिन देर रात हुई इस घटना के बाद इन तीनों का रो रो कर बुरा हाल है। आज शाम को सुपुर्द ए खाक किया गया। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि सलीम को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।

 राजस्थान में यह पहला मामला नहीं है जब महज कुछ सेकंड में इस तरह किसी इंसान को मौत आई हो। इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर जिले में ही एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां एक कपड़ा व्यापारी डॉक्टर के क्लीनिक में बैठे-बैठे कार्डिक अरेस्ट का शिकार हुआ और करीब 10 सेकंड में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े- दांत में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास गया व्यापारी: अखबार पढ़ते - पढ़ते आ गई मौत,चौंका देगा ये Video