राजस्थान में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सात साल की बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। जहां ग्रामीणों को मासूम एक खंडहर में बेसुध हालत में पड़ी मिली। 

दौसा. राजस्थान में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सात साल की बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। जहां ग्रामीणों को मासूम एक खंडहर में बेसुध हालत में पड़ी मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम को देखते ही चीखने लगे गांववाले
दरअसल, समाज को कलंकित करने वाली यह वारदात दौसा जिले के महुआ उपखंड इलाके में बुधवार सुबह देखने को मिली। जहां मंगलवार रात अचानक घर से गायब हुई बच्ची गांवावालों को बदहावास हालत में पड़ी मिली। जब ग्रामीणों ने पीड़िता को इस हाल में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुलाया। 

पुलिस को बच्ची के होश में आने का इंतजार
पुलिस ने बताया कि 7 साल की एक बच्ची अपने घर से मंगलवार रात 9 बजे गायब हुई थी। उसको घरवाले रातभर उसको ढूंढते रहे, लेकिन वह कहीं मिली। सलेमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि वह अभी तक बयान भी नहीं दे पा रही है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही कि बालिका के साथ रेप करने वाला एक व्यक्ति था या फिर एक से अधिक लोग थे। फिलहाल सभी लोग पीड़िता के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।