बेटा तो बेटा बाप ने भी किए कई बड़े कांड पिता के कांड पढ़कर तो दिमाग ही मिल जाएगा बाप रहा 10 नंबरी तो उसे देख बेटा बना 100 नंबरी 

जयपुर.जोधपुर में शुक्रवार को अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण जांच करते हुए पकड़े गए डॉक्टर की नई-नई कहानी सामने आ रही है। डॉ. इम्तियाज की कहानी हिंदी फिल्मों के सनकी विलेन से कम नहीं लग रही है । कहावत है कि बच्चों में पिता के लक्षण आते हैं ऐसे ही सनक के लक्षण इम्तियाज को अपने पिता से मिले हैं। दरअसल, उसके पिता मोहम्मद नियाज भी डॉक्टर हैं और वह भी लिंग परीक्षण करते हुए तीन बार पकड़े जा चुके हैं। अपनी सनक के चलते उसने न जाने कितनी कोख बर्बाद कर दी। लेकिन यह सच्ची कहानी यहीं खत्म नहीं होती नजर नही आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 15 अगस्त के दिन पकड़े गए थे मोहम्मद नियाज

पीसीपीएनडीटी टीम के सदस्यों ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज के पिता मोहम्मद नियाज़ भी तीन बार पकड़े जा चुके हैं । उन्हें गर्भपात के लिए वसूली करते हुए साल 2012 ,2014 और 15 अगस्त 2016 में पकड़ा जा चुका है। तीन बार अरेस्ट करने के बाद उन पर भी सख्त कार्रवाई की गई थी । तब तक वो अपने इस काले काम से लाखों रुपया कमा चुके थे । 

बाप ने हथियार डाले तो बेटे ने उठाया जिम्मा, 45वें दिन ही हुआ गिरफ्तार

पीसीपीएनडीटी की टीम ने बताया कि 15 अगस्त 2016 को मोहम्मद नियाज को जब तीसरी बार पकड़ा गया था, तो कुछ दिन की कार्रवाही और कुछ दिन जेल में रहने के बाद वह फिर से बाहर आ गया, और उसने इस काम से अपने हाथ खींच लिए तो उसके बाद उसके खिलाफ कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई, पर यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और इस बीच कुछ और ही चलना शुरू हो गया । पिता ने हथियार डाले तो हथियार डॉक्टर बेटे इम्तियाज ने उठा लिए। 15 अगस्त को पिता की तीसरी गिरफ्तारी महज 45 दिन के बाद ही 7 अक्टूबर 2016 को डॉक्टर इम्तियाज को पहली बार पकड़ा गया। 
साथियों के घर या होटल में करता था टेस्ट
 जब इम्तियाज को पकड़ा गया वह अपने साथी के घर में भ्रूण परीक्षण करता हुआ पाया गया था। उस समय वह बालेसर सरकारी अस्पताल के इचार्ज पद पर तैनात था। 
पीसीपीएनडीटी की टीम ने बताया कि रेड पडने के डर के कारण डॉक्टर इम्तियाज कभी भी अस्पतालों में भ्रूण परीक्षण नहीं करता था। वह टेस्ट करने के लिए अपने साथियों के घरों में, होटलों में यहां तक कि चलती गाड़ियों में भी लिंग परीक्षण करता था । हालांकि इन्हीं जगहों से कई बार उसे पकड़ा भी जा चुका था।
नोट-पिता की फोटो बहुत ब्लर है, इसलिए हम अपनी खबर में नहीं दे पा रहे हैं।

इसे भी पढ़े- राजस्थान का जल्लाद डॉक्टर : ईश्वर की दी गई नेमत का बेरहमी से गर्भ में ही करता था 'मर्डर'

राजस्थान का सनकी डॉक्टर : पुलिस ने पूछा- कितनी कोख उजाड़ी, हैवान ने हंसकर कहा- गिनती भूल गया