राजस्थान में एक कलयुगी बेटी का खौफनाक कारनामा सामने आया है। जहां उसने अपने ही 62 साल के बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

अजमेर. राजस्थान में एक कलयुगी बेटी का खौफनाक कारनामा सामने आया है। जहां उसने अपने ही 62 साल के बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो शव को बीच सड़क पर फेंक आई। खून साफ करके सोने भी चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने पिता के सिर पर मारी लोहे की रॉड
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली वारदात अजमेर जिले में सोमवार रात सामने आई। जहां 31 साल की तलाकशुदा बेटी रागिनी दुबे ने पिता अशोक दुबे के सिर पर तब तक रॉड मारती रही, जब तक वो जमीन पर ना गिर गए। कुछ ही मिनट में पिता की जान चली गई। इसके बाद उसने बड़ी बहन को फोनकर कहा- पापा शराब के नशे में सड़क पर पड़े हैं, आकर उठा लो।

चीख-चीखकर बोली-हां मैंने ही पिता को मारा है...
हत्या के करीब दो घंटे बाद पड़ोसयों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया। उसने चीख-चीखकर अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। बोली- हां मैंने ही मारा है। वो अक्सर शराब पीकर आते थे और मेरे साथ मारपीट करते थे। रोज-रोज की परेशानी से तंग आकर मैंने यह कदम उठया है।

बाप-बेटी में अक्सर होता रहता था विवाद...
जानकारी के अनुसार, मृतक गार्ड की नौकरी करता था। उसको रात 9:30 पर ड्यूटी के लिए जाना होता है। बेटी ने जब टाइम देखा तो साढ़े नौ हो चुके थे। पिता को जगाया तो उसने बेटी को चांटा मार दिया। फिर दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान उसने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक की शराब की लत की वजह से दोनों बाप-बेटी में अक्सर विवाद होता था। आरोपी युवती शादीशुदा है, वह अपने पति से तलाक लेने के बाद से पिता के घर रहती है।