मां बेटी को दिखाने के लिए जयपुर के एक महिला अस्पताल में पहुंची तो उसे पता चला की उसकी बेटी गर्भवती है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने अपना आप बीती सुनाई और फिर रेप का केस दर्ज कराया है। 

जयपुर. 15 साल की एक लड़की जो दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 4 महीने की गर्भवती निकली। लड़की अपने परिवार के साथ जयपुर शहर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत करने के बाद जब मां उसे बड़े अस्पताल दिखाने ली गई तब जाकर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। जब मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची फूट फूट कर रोई और सारी घटना के बारे में जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह घटित हुआ पूरा घटनाक्रम
लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले हिमांशु नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई थी। वह लड़का लगातार परेशान कर रहा था। अभी 5 महीने पहले वह उसे एक होटल में लेकर गया था। वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने खुद के घर भी बुलाया, साथ ही दोस्तों के घर में भी रेप किया। किसी को भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ फोटोग्राफ लड़के के पास है, जो उन्हें वायरल करने की धमकी देता रहता है। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से बेटी लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उसे लगा कि बाहर कुछ खाने से इंफेक्शन हो गया होगा, लेकिन जब कई दवाइयां लेने के बाद भी फर्क नहीं पड़ा तो मां को लगा कि महिलाओं से संबंधित समस्या हो सकती है। इसीलिए वह उसे लेकर महिला अस्पताल गई। वहां जाकर जांच पड़ताल की तो डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर पता चला कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। अब पुलिस ने लड़की की शिकायत पर हिमांशु नाम के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका नंबर बंद आ रहा है। उसके कुछ सबूत लड़की ने पुलिस को सौंपा है। फिलहाल पुलिस हिमांशु की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- 8 घंटे तक झालावाड़ के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट में जलती रहीं दुकानें, साड़ियों का नया स्टॉक जलकर खाक