राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रदेश के चर्चित भंवरी कांड में मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन हो गया। वह कैंसर के खिलफ जंग लड़ रहे थे।

जयपुर. राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रदेश के चर्चित भंवरी कांड (bhanwari devi murder case) में मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) का निधन हो गया। वह कैंसर के खिलफ जंग लड़ रहे थे, रविवार सुबह उन्होंने 69 की उम्र में जोधपुर में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उनको हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 साल तक जेल में भी रहे हैं महिपाल मदेरणा 
बता दें कि साल 2011 में भंवरी देवी कांड में फंसने के बाद ही मदेरणा ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान वह प्रदेश में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरी देवी के साथ उनकी सीडी सामने आई थी। जिसने राजस्थान की सियासत ने हड़कंप मचा दिया था। जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इतना ही नहीं वह इस मामले में 10 साल तक जेल में भी रहे हैं। हालांकि हाईकोर्ट से उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

पत्नी और बेटी भी राजनीति में...
महिपाल मदेरणा राजस्थान के कांग्रेस के कद्दावर नेता महिपाल मदेरणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धुर विरोधी के तौर पर माने जाते थे। जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में उनकी काफी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पत्नी लीला मदेरणा जोधपुर की जिला प्रमुख हैं। तो वहीं उनकी एक बेटी दिव्या कांग्रेस से विधायक हैं।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जताया दुख
 मदेरणा की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने लिखा-पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे श्री महिपाल मदेरणा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।