राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में गैस सिलिंडर फटने से 13 लोग घायल हो गए हैं। 

सीकर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में गैस सिलिंडर फटने से 13 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वहज से हुआ यह ब्लास्ट
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में शनिवार के दिन हुआ। यहां कुरैशी क्वार्टर में नंदलाल सिंधी का परिवार किराए पर रहता है। सुबह सिलिंडर लीकेज की जानकारी मिलने पर पड़ोसी वहां पहुंचे थे। इस दौरान लीकेज बंद करने की कोशिश में धमाका हो गया और वहां पर मौजूद 13 लोग घायल हो गए हैं।

बड़ा भयानक था यह हादसा
चश्मीदीदों ने बताया कि हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन धमाका इतना भयानक था कि मकान के अंदर दीवारों में दरारें आ गईं। घटना के बारे में सूचना मिलने पर जिलाधिकारी यज्ञ सिंह देव, विधायक राजेंद्र पारीक, सीकर एसपी गगनदीप सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए।

Scroll to load tweet…