प्रताप लाल भील उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवा लिया है।

उदयपुर. राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित यह शिकायत करवाई है। अब मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है।उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरी बार भाजपा से विधायक बने हैं प्रताप लाल 
दरअसल, प्रताप लाल भील उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। प्रताप भील गोगुंदा से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। वह इससे पहले कई बार सरपंच रह चुके हैं। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवा लिया है।

तीन साल पहले विधायक से मिली थी महिला 
बता दें कि पीड़ित महिला मूल रुप से मध्य प्रदेश के नीमच इलाके की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि विधायक से तीन साल से एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया और वह अक्सर मिलने लगे। जहां प्रतापलाल भील ने मेरे साथ शादी करने का वादा किया। यह झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब कभी में शादी का बोलती तो वह अक्सर बहाना बना देता, लेकिन अब उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसलिए मैंने उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

इस वजह से सीबीसीआईडी को सौंपा गया मामला
उदयपुर एसपी राजीव पचार ने बताया कि महिला ने गुरुवार को शिकायत करवाई थी। लेकिन मामला विधायक के खिलाफ केस होने की वजह से जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विधायक का फोन ऑफ आ रहा है, वहीं वह अपने घर पर भी नहीं मिले हैं। उनके कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह जयपर किसी काम से गए हैं।