मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसवाले ने लड़की को धमकी देकर वापस भेजा। मामला 29 अगस्त का है। सीकर के सिंगरावट चौकी में घटना घटी।

जयपुर. सीकर में एक पुलिसवाले पर शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रेमी के साथ भागी लड़की का हैडकॉस्टेबल ने पुलिसचौकी में ही बलात्कार किया। इतना ही नहीं। लड़के के साथ रास्तेभर छेड़छाड़ करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने लड़की को बयान लेने के बहाने चौकी में बुलाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें...पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो पति हुआ गुस्सा, कहा- पकड़ी गई तुम्हारी चोरी, ये बच्चा मेरा नहीं, क्योंकि मैं तो...

लड़की को धमकी देकर वापस भेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसवाले ने लड़की को धमकी देकर वापस भेजा। मामला 29 अगस्त का है। सीकर के सिंगरावट चौकी में घटना घटी। लड़की जब दूसरे दिन अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। लेकिन मामला नहीं दबा और बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया।

इस देश में मौत का ऐसा तांडव हो रहा है, ब्रिटेन के सबसे ट्रेंड 20 सैनिकों को भी बुर्का पहनकर देश से भागना पड़ा

12 अगस्त को घर से लापता हो गई थी लड़की
दरअसल, 12 अगस्त को लड़की घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। लास्ट लोकेशन श्रीगंगानगर जिला है। इसके बाद सिंगरावट थाने का हेडकॉस्टेबल सुभाष कुमार लड़की को लाने के लिए श्रीगंगानगर गया। आरोप है कि उसने इस दौरान भी लड़की से छेड़छाड़ की। उसे गाड़ी में आगे की सीट पर बैठा लिया। फिर रास्ते में छेड़छाड़ करता रहा। 

कोरोना के बाद अब नए वायरस का कहर, 24 घंटे के अंदर 12 साल का बच्चा बीमार पड़ा और मौत भी हो गई

पुलिसवाले ने गाड़ी में ही लड़की को पीटा
आरोप है कि जब लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने बुरी तरह से पीटा। 29 अगस्त को जब लड़की थाने पहुंची तो उसने उसके प्रेमी को थाने से बाहर भेज दिया। फिर लड़की को अंदर ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने लड़की से बलात्कार किया। फिलहाल मामला एसपी के पास पहुंच गया है। लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हां, खबर बाहर आने के बाद आरोपी सुभाष को थाने से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

पूरा चेहरा फट गया था, लगा आंख कटकर बाहर आ गई है...2 साल की बच्ची के साथ हुआ दर्दनाक हादसा